बरवाला | शहर के सामान्य अस्पताल मार्ग पर रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के आयोजक शहीद भगत सिंह युवा संगठन पेटवाड़ के संरक्षक मा.दिनेश कुमार व गोल्डन कंप्यूटर सेंटर के संचालक पवन कुमार थे। शिविर में 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला ने शिरकत की। पूर्व विधायक घोड़ेला ने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन दे सकते हैं। इस मौके पर अग्रोहा मेडिकल से पहुंची डॉ. रिचा नैन की टीम ने शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर कोच दिलबाग, चरण सिंह, सोमवीर कलकल, अनूप जांगड़ा, धर्मेंद्र बंजारा, अजीत बेनीवाल, राजू वर्मा, गुलशन भुक्कल, अनिल गर्ग, सतपाल प्रजापत, सुनील सोनी, मनोज सिंगला, छोटू राम, सुरेश शर्मा, नवदीप, सुरेश जाखड़, बुधराम बंसल, दर्शन सरदाना, सुनील मित्तल, मा. राजेंद्र कुमार, सतीश सैनी, सोमनाथ भाटीवाल, मनोज सिंगला, काला नाई आदि उपस्थित रहे।