पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएचसी पर उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की बढ़ी तादाद, डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान

सीएचसी पर उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की बढ़ी तादाद, डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसई नवाब | कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भीशण गर्मी के कारण मौसमी जनित रोगियों की संख्या काफी तादाद मे बढ़ी है। बसई नवाब सीएचसी पर आजकल रोगियों की तादाद 300 से भी पार कर चुकी है। हालांकि सीएचसी पर तीन चिकित्सक तैनात है परन्तु चिकित्सकों की आपसी गुटबाजी के कारण बसई नवाब सीएचसी पर मरीजों की काफी भीड़ लगी रहती है। कारण गर्मी मे मौसमी जनित बीमारियां पैर पसार चुकी है और अस्पताल मे उल्टी, दस्त और बुखार के रोगी काफी संख्या मे बढ़े है। सीएचसी पर भर्ती मरीजों के लिए 10 पलंग ही मौजूद है । एक पलंग पर दो-दो मरीजों को षिफ्ट करने के बावजूद भी मरीजों को जमीन पर लिटाकर इलाज कराना पड़ रहा है वहीं सीएचसी के जच्चा-बच्चा वार्ड मे व्याप्त गंदगी के कारण मरीजों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सीएचसी पर व्याप्त गंदगी के बारे मे जब सफाई कर्मचारियों से पूछा गया तो बताया गया कि एक सप्ताह से सीएचसी पर पानी ही उपलब्ध नही है क्योंकि सीएचसी का बोरिंग पम्प सैट खराब पड़ा है और जलदाय विभाग की सप्लाई भी कई दिनों से ठप पड़ी है। सीएचसी परिसर के अंदर सीढ़ियों पर ढेरों कार्टून दवाओं के पड़े है जहां रोजाना बंदर कार्टूनों को फाड़-फाड़कर दवाओं को क्षत पर ले जाकर उड़ा रहे है। वहीं सीएचसी पर दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा बना रहता है । कस्बा सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि चिकित्सा प्रभारी की मनमानी के कारण सीएचसी पर भारी अव्यवस्थाएं फैली हुई है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर सीएचसी का औचक निरीक्षण करने की मांग की है।

जमीन पर लेटकर इलाज करातीं महिलाएं

खबरें और भी हैं...