पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसईनवाब में मस्जिद के पास टूटा पड़ा है बिजली का खंभा, हादसे की आशंका से डर रहे कस्बे के लोग

बसईनवाब में मस्जिद के पास टूटा पड़ा है बिजली का खंभा, हादसे की आशंका से डर रहे कस्बे के लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के मुख्य बाजार सहित मस्जिद के समीप गत माह की 11 अप्रैल को आए तेज अंधड़ और तूफान से बिजली के खंभे टूट गए थे। जिन्हें विद्युत विभाग द्वारा अभी तक नहीं बदला गया है। हालांकि कस्बे की विद्युत आपूर्ति उन्हीं टूटे हुए विद्युत पोलों पर तार बांधकर बिजली चालू तो कर दी परन्तु कस्बा के रिहायशी इलाका होने के कारण लोगों का आवागमन हर समय ही बना रहता है और मस्जिद के समीप तो छोटे-छोटे बच्चे भी खेलते रहते है जहां बिजली के नंगे तारों से हादसे की संभावना हर समय बनी रहती है। वहीं कस्बे के मुख्य बाजार मे शिव मंदिर के पास बिजली का जर्जर खंभा हादसे को आमंत्रित कर रहा है।

क्योंकि किसी भी वक्त यह बिजली का जर्जर खंभा टूट गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कस्बे के दुकानदारों ने कहा कि विभाग के स्थानीय कर्मचारियों सहित उच्चाधिकारियों को भी लिखित शिकायत देकर अवगत करा दिया है परन्तु एक माह बीत जाने के बाद भी विभाग ने अभी तक जर्जर बिजली के खंभों को नहीं बदलवाया है। लोगों का कहना है कि जर्जर खंभे पर आए दिन बंदर चढ़कर खंभे को खूब जोरदारी से हिलाते रहते है तो उस वक्त लोगों के मुंह से एक ही शब्द निकलता है कि लो आज बिजली का खंभा टूटकर गिरने ही वाला है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से टूटे हुए जर्जर बिजली के खम्भों को बदलवाने की मांग की है ।

खबरें और भी हैं...