पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगला हरलाल मे बोरिंग पम्प पर लगी आग, टॉली बाइक सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख

नगला हरलाल मे बोरिंग पम्प पर लगी आग, टॉली बाइक सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा के निकटवर्ती गांव नगला हरलाल मे राकेष त्यागी पुत्र गजसिंह त्यागी के एक झोपड़ीनुमा मकान व बोरिंग पम्प सैट पर शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से झोपड़ीनुमा मकान सहित ट्रॉली, बाइक, पाइप लाइन, भूसा, गेंहू , ढेंचा व घरेलू सामान जलकर लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बताया जाता है कि बोरिंग सैट को चालू करते वक्त विद्युत केबिल मे षाॅट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो आग बुझाने के लिए काफी कड़ी मषक्कत की परन्तु आग की भयावतता को देख लोगों की एक ना चली और थोड़ी ही देर मे आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। सूचना मिलते ही बसई नवाब पुलिस चैकी प्रभारी रामेष्वर गुर्जर मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आस पास के बोरिंग पम्प सैटों को चालू कराकर आग पर काबू पाया परन्तु तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत कटारा, हल्का पटवारी रामअवतार मीणा, कुलदीप परमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकंलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।

बसई नवाब. झांेपड़ीनुमा मकान में लगी आग के बाद उठता धूंआ।

खबरें और भी हैं...