बसई नवाब| कस्बा के निकटवर्ती गांव पिपहेरा के अटल सेवा केन्द्र पर आज गुरूवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम सैंपऊ विनोद मीणा ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय स्तर पर न्याय आपके द्वार लोक अदालत शिविर लगाकर ग्रामीणों के लंबित मामले निबटाए जा रहे है। शिविर प्रभारी सैंपऊ एसडीएम विनोद मीणा ने बताया कि राजस्व लोक अदालत शिविर में कृषि विभाग में पाइप लाइन के तीन आवेदन, कीटनाशक स्प्रे मशीन के दो आवेदन, कृषि यंत्र एक आवेदन, मृदा परीक्षण 23, समाज कल्याण विभाग मे 18 लोगों ने पेंशन आवेदन किए, रसद विभाग मे खाद्य सुरक्षा योजना के आवेदन 155, आईसीडीएस विभाग मातृ वंदना के आवेदन 20, पशु चिकित्सा विभाग में टीकाकरण 120, भामाशाह पशु बीमा प्रस्ताव 2, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 120 मरीजों की जांच व 76 मरीजों को दवा वितरण, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 77 मरीजों को दवा वितरण, पंचायतीराज विभाग में पट्टा वितरण 4, मृत्यु प्रमाण पत्र 2, जाॅब कार्ड 15 सहित राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, नकल, शुद्धिकरण आदि कार्य मौके पर ही किए गए। शिविर में सबसे अधिक बिजली एवं पेयजल की शिकायतें लोगों ने की।