आंबेडकर जयंती पर नहीं निकाली जाएगी रैली
बसई में आयोजित बैठक में मौजूद शहर के लोग।
शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
भास्कर संवाददाता | बसई / खूजा
थाना बसई में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा मौजूद थे। बैठक अंबेडकर जयंती एवं परशुराम जयंती को लेकर हुई। श्री शर्मा ने कहा कि दोनों जयंती शांति पूर्वक तरीके से मनाए। वहीं कोई भी रैली नहीं निकाली जाएगी। सभी को मिलजुलकर शांति का परिचय देना है। बैठक में धीरेंद्र दुबे, सुरेश गुप्ता, आशीष तिवारी, विनीत शांडिल्य, विनीत तिवारी, मुलायम राजपूत, मनोज झा, मनोज राजोरिया, महेंद्र तिवारी सहित अन्य स्थानीय व्यापारी लोग मौजूद थे।
पंडोखर में भी हुई बैठक: पंडोखर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, कोटवार, राजनेता एवं सर्व समाज के लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी भान सिंह सिसौदिया ने लोगों से अपील की है कि वे फालतू अफवाहों पर ध्यान न दे यदि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक मैसेज आता है। उसे फॉरवर्ड न करें। तत्काल पुलिस को सूचना दे। शनिवार को अंबेडकर जयंती एवं परशुराम जयंती पर रैली जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। जिलेभर में धारा 144 लगी हुई है। अगर कोई भी व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन करता है। तो पुलिस तत्काल कार्रवाई की जाएगी। काेई भी अशांति फैलाने की कोशिश करे। बैठक में एएसआई शिवसिंह गुर्जर, आरएन शंखवार, जहीर खान, संतोष, मायाराम, मानसिंह, अमरसिंह, राजेश रायकवार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।