पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधान पूर्वक मनाई गई वट सावित्री की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करजाईन | पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाने वाला आस्था का पर्व वट सावित्री बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को धूम-धाम से मनाई गई । पर्व को लेकर व्रती महिलाएं सोमवार को अरवा खाकर मंगलवार विधि विधान से पूजा की सामग्री लेकर समय से वट वृक्ष के पास पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अलग-अलग जगहों पर वट वृक्ष के नीचे विधान पूर्वक पति की लंबी आयु की अराधना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की।

खबरें और भी हैं...