भीमनगर |भीमनगर से वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय और बसंतपुर प्रखंड जाने वाली एकमात्र सड़क, जो दूसरी ओर से वीरपुर कोसी कार्यालय से कोसी बराज और नेपाल जाने वाली जाने वाली एक मात्र सड़क है। शनिवार की सुबह 2 घंटे की मूसलाधार बारिश में सड़क पर बने गड्ढे में जलजमाव का नजारा था। सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने के कारण जाने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दो दिवसीय 22 और 23 मई के वीरपुर आने के कार्यक्रम और वीरपुर से कोसी नदी के पूर्वी तटबंध पर बाढ़ पूर्व निरोधात्मक कार्य के निरीक्षण के बाद लोगों में आस जगी थी कि मुख्यमंत्री के वीरपुर आगमन पर इस सड़क पर युद्ध स्तर से काम किया जाएगा । लेकिन अब तक सड़क पर किसी भी प्रकार का मरम्मत का कार्य नहीं किया जा रहा है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे पोखर में तब्दील होने के बाद आम लोगों की परेशानी के साथ साथ दो पहिए साइकिल सवार, मोटरसाइकिल सवार और छोटी गाड़ियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ती है। बड़ी गाड़ियां आसानी से निकल जाती है।