पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम शोभायात्रा और सम्मान समारोह 20 को

परशुराम शोभायात्रा और सम्मान समारोह 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी. बैठक में शामिल परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी।

बसेड़ी। कस्बे के एक निजी स्कूल में श्री परशुराम सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम जगरीया ने की। बैठक के दौरान 20 मई को धूमधाम के साथ श्री परशुराम शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सेंगर गार्डन में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर गिर्राज शर्मा भवनपुरा बालों को समिति का संयोजक मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान परशुराम सेवा समिति के संयोजक गिर्राज शर्मा ने कहा कि बरसों बाद कस्बे में परशुरम सेवा समिति की देखरेख में परशुराम शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने खास तौर से उन युवाओं को धन्यवाद दिया जो पिछले 6 महीने से इसके लिए लगातार बैठक आयोजित कर आपस में समन्वय बना रहे थे। उन्होंने कहा कि 20 मई को भगवान परशुराम की शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली जाएगी। इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ.साथ भगवान परशुराम का भंडारा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी होगा। सम्मान समारोह दोपहर एक बजे से 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद में शाम चार बजे से 8 बजे तक परशुराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम जगरिया ने कहा कि श्री भगवान परशुराम सेवा समिति कि बैनर तले सारे कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने इस मौके पर सर्वसम्मति से गिर्राज शर्मा को संयोजक मनोनीत किए जाने की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...