बनाव नदी से बजरी खनन कर रहे ट्रक जब्त
सरमथुरा। मंगलवार को खनिज विभाग ने पुलिस के सहयोग से ममोधन मोड से अवैध रूप तरीके से बनास नदी से बजरी का दोहन करते हुए ट्रक को जब्त किया है। खनिज विभाग ने अवैध खनन की कार्यवाही कर ट्रक को पुलिस के सुपुर्द किया है। एमई तेजपाल गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि बनास नदी से अवैध रूप से ट्रक के माध्यम से बजरी का दोहन किया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश में बेचा जा रहा है।
सूचना पर खनिज विभाग ने सर्वेयर गोविंद शर्मा को खनिज कर्मचारियों के साथ चैकिंग के लिए बसेड़ी के ममौधन चौकी पर भेजा गया। सर्वेयर ने पुलिस के साथ चैकिंग करते हुए ट्रक को रोका तो ट्रक में बजरी भरी हुई थी। खनिज विभाग के अधिकारियों ने ट्रक चालक से बजरी के कागजात मांगे तो ट्रक चालक कोई संतोष जनक जबाव नहीं दे सका। जिसने बनास नदी से बजरी का दोहन करना स्वीकार किया। खनिज विभाग ने ट्रक पर बजरी के कागजात नहीं होने के कारण ट्रक को जब्त कर दिया तथा कार्यवाही कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।