बसेड़ी | परशुराम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की हरियल महादेव मंदिर पर शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेवा समिति के संयोजक गिरिराज प्रसाद शर्मा ने की। इस दौरान परशुराम सेवा समिति के संयोजक गिर्राज प्रसाद शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह 20 मई को आयोजित परशुराम सेवा समिति के बैनर तले निकाली जा रही शोभायात्रा में पहुंचकर उस की शोभा बढ़ावे।
इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा रितुराज शर्मा की ओर से तैयार की गई। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी हेमन्त कौशिक, सत्यनारायण कौशिक, सरवन पाराशर, दाऊदयाल भटेले, शिवकुमार शर्मा, श्रीनिवास पाराशर, निशांत पाराशर, उमाकांत शर्मा, देवा शर्मा मौके पर दी गई। बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के वक्ताओं की ओर से समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया गया। उमाकांत शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा 4 बजे से सेंगर गार्डन से शुरू होगी। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों में होकर गुजरेगी। बाद में उसी स्थान पर भगवान परशुराम शोभा यात्रा भंडारा प्रसादी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा। शोभायात्रा में जिले भर से समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर रामरतन शर्मा लोडपुरा, सुरेश कौशिक, शिवचरण लाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, महेश पचौरी, महावीर कौशिक, बिहारी कौशिक, देवेंद्र कौशिक, दाऊदयाल भटेले, शिवकुमार शर्मा, पीयूष शर्मा सहित अनेक मौजूद थे।