पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय आपके द्वार शिविर में विधायक ने सुनीं समस्याएं

न्याय आपके द्वार शिविर में विधायक ने सुनीं समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी। क्षेत्र के गांव बनोरा में सरकार की ओर से न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। जिस शिविर में पहुंचे विधायक ने पहले निरीक्षण किया, बाद में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पहुंची विधायक रानी कोली ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से कहा कि सरकार ने आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर समस्याओं के निस्तारण के लिए भेजा है। न्याय आपके द्वार में 32 भूमि नामांतरण, दो रिकॉर्ड शुद्धि, नौ काश्तकारों की भूमि विभाजन और 326 अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...