बसिया प्रखंड के महादेव कोना शिव मंदिर तिर्रा में प्रेमी युगल कामडारा थाना के पोढ़ोटोली निवासी निर्मल ओहदार एवं रायडीह थाना के सन्याकोना कोजांग निवासी रंजीत कुमारी का विवाह दोनों परिवार के उपस्थिति में हुआ। जानकारी के अनुसार निर्मल ओहदार एवं रंजीत कुमारी के बीच जनवरी 2018 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन बाद में निर्मल ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद रंजीत कुमारी ने कामडारा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की। शिकायत पर थाना प्रभारी नरेश प्रशाद सिन्हा ने दोनों पक्षों को बुला कर आपसी सहमति से सामाजिक स्तर से विवाह कराने की सलाह दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने रविवार को महादेव कोना शिव मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान मंदिर समिति के अनिल गुप्ता, दिलीप साहू, सुशील कुमार होता, पुरोहित प्रदीप नाथ, ठाकुर कैलाश ठाकुर, लडक़ी के पिता परमानंद साहू, लड़का के पिता जयराम ओहदार, राजा नाग, दयानंद आदि मौजूद थे।