बसिया| स्वयं सेवी संस्था प्रदान के नेतृत्व में सोमवार को महिलाओं द्वारा आम बागवानी की मांग को लेकर लगभग 240 आवेदन लेकर बीडीओ के कार्यालय पहुंची। इस पर महिलाओं द्वारा अपने आवेदन की स्वीकृति अविलंब करने की मांग की गई। इस पर बीडीओ विजय नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रखंड में कुल 124 एकड़ बागवानी स्वीकृत हो चुका है। वर्तमान में जो आवेदन मिला है, वह ग्राम सभा से स्वीकृत नहीं है। साथ ही कुछ लाभुकों को पूर्व में भी इसका लाभ मिल चुका है। सभी आवेदनों की जांच कर जो सही होगा उन लाभुकों को बागवानी का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान जयंती देवी, गीता देवी, बेरोनिका तिर्की आदि शामिल थे।