प्रखण्ड के महराजगंज गांव के ग्रामीणों द्वारा 4 माह पूर्व अनियमितता की शिकायत पर जनवितरण प्रणाली दुकानदार तरन भगत की दुकान निलंबित हुई थी जिसे पुनः बहाल कर गया। इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बाले पहान के नेतृत्व में दुकान रद्द करने की मांग पत्र से संबंधित ज्ञापन सीओ को दिया। ग्रामीणों ने महराजगंज में बैठक कर तरन भगत की दुकान रद्द करने का निर्णय लिया था। इस दौरान प्रमुख विनोद भगत, उप प्रमुख शिवराज साहू, रोशन बरवा, सुशील कुमार होता, दिलीप उरांव, जरू उरांव, बेरोनिका एक्का आदि शामिल थे।