कांग्रेस के नेताओं का बसिया में स्वागत
बसिया| युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता रोशन बरवा के नेतृत्व में बसिया में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू का सिमडेगा जाने के क्रम बसिया में स्वागत किया। मौके पर उक्त नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श किया। संगठन की मजबूती के लिए काम करने का निर्देश दिया। ग्राम स्तर पर जाकर काम करने को कहा। इस मौके पर रोशन बरवा, दिनेश साहू, पतरस होरो, केले उरांव, बेड़ो ब्लॉक के जिला परिषद सदस्य मनोज लकड़ा, बिसनाथ गोप, रोहित खाखा, चन्दर ओहदार, दशरथ भोक्ता, फेकु राम आदि उपस्थित थे।