पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ने एएनएम से की अभद्रता

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ने एएनएम से की अभद्रता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंसुला(बसना)| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के अन्तर्गत छोटेटेमरी उप स्वास्थ्य में पदस्थ महिला कर्मचारी (एएनएम) ने उसी उप स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के विरूद्व अभद्र व्यवहार और हाथ उठाने की शिकायत बीएमओ कार्यालय में की है।

पीड़ित महिला ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मनोज साहू ने 7 अप्रैल की शाम को उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारने के लिए हाथ उठाया। आरोप है कि इस तरह की घटना पूर्व में भी हो चुकी है। महिला का कहना है कि सेक्टर संबंधी कुछ जरूरत की सामग्री के लिए कहने पर मनोज हमेशा विवाद करता है। उल्लेखनीय है कि घटना के दिन महिला कर्मचारी के घर में मेहमान भी आए हुए थे। उनके सामने विवाद होने पर उन्होंने बचाव करने का प्रयास किया तो उनसे भी मनोज उलझ गया। मामला गंभीर होने के कारण दोनों कर्मचारियों को उप स्वास्थ्य केंद्र छोटेटेमरी से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। उक्त प्रकरण में नियमानुसार जांच कमेटी के द्वारा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...