पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नालियों में जम रहा है कचरा, सफाई करने वाले स्वसहायता समूह ने भी एक महीने से छोड़ा काम

नालियों में जम रहा है कचरा, सफाई करने वाले स्वसहायता समूह ने भी एक महीने से छोड़ा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत बसना को चंद दिनों पहले भारत में स्वच्छता के चलते 39वां स्थान हासिल हुआ था। लेकिन इसकी असलियत जमीनी स्तर पर कुछ और ही दिख रही है। नगर की नालियों में सफाई नहीं होने से कचरा भरा पड़ा है। पुरस्कार लेने की होड में कागज में भी नगर को स्वच्छ बता दिया गया। कचरा एकत्रित करने वाले स्व सहायता समूह पिछले एक माह से काम छोड़ चुके है, जिससे नगर के वार्डों के अंदर का कचरा नियमित रूप से नहीं उठ पा रहा है।

नगर की नालियों के निर्माण सही ढ़ंग से नहीं होने से पानी नहीं बह पा रहा है। नालियों में कचरे जम रहे हैं। गौरतलब है कि इसी का खामियाजा वार्ड तीन के लोग भुगत रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही वार्ड में 11 लाख की लागत से नाली का निर्माण नगर पंचायत ने करवाया। जिसका पानी सड़क की नाली यानी जगदीशपुर रोड में आकर गिरना था। लेकिन ढाल सही नहीं रखने से यहां जगदीशपुर रोड की नाली का पानी वार्ड में बनाई गई नाली में पहुंच रहा है, जिससे गंदगी बढ़ गई है।

सही ढ़ंग से नहीं बनाई गई नाली

पार्षद मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि वार्ड में चंद दिनों पूर्व ही नगर पंचायत द्वारा नाली का निर्माण करवाया गया है। नाली निर्माण के समय उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को बताया था कि वार्ड में निर्माणाधीन नाली जगदीशपुर रोड की नाली से नीचे है और पानी इससे बाहर नहीं जा पाएगा। लेकिन अफसरों ने इस बात को नहीं मानी। आज वार्ड के अंदर नालियों में एक फीट तक गंदा पानी जाम हो गया है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज़ वार्डवासी अब धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर को पत्र के माध्यम से इसकी शिकायत करने की तैयारी में है। सीएमओ दिनेश यादव ने बताया कि जेसीबी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। वार्ड के पार्षद से बात हुई है, जल्द सफ़ाई करवाई जाएगी।

बसना. वार्ड तीन की नाली से पानी का बहाव नहीं होने से जम रहा कचरा।

खबरें और भी हैं...