पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों व शिक्षकों ने नई तकनीक पर बनाए मॉडल

छात्रों व शिक्षकों ने नई तकनीक पर बनाए मॉडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के आदर्श उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब के जरिए इनोवेशन फॉर ऑल पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने विज्ञान के मॉडल भी बनाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य आरके खरे थे।

अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष मुकेश जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि एटीएल सदस्य भावेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल थे। इस दौरान इंजीनियर रूपा पटेल और जिला विज्ञान मास्टर ट्रेनर विवेक शर्मा भी मौजूद थे। अतिथियों ने कहा कि समाज की आवश्यकताएं सदा से ही विज्ञान के लिए चुनौती रही हैं। वैज्ञानिकों ने अपने नवाचार से उत्पन्न तकनीक द्वारा इस समस्या का समाधान किया है। व्याख्याता सचिन देवांगन ने एटीएल बसना की स्थापना की जानकारी दी। शिक्षक रमेश कुमार सोनी ने वार्षिक गतिविधियों का पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शन किया। रूपा पटेल ने रोबोटिक्स पर अपनी पीपीटी द्वारा इसकी असीम संभावनाओं को बताया। विवेक वर्मा ने विज्ञान को छोटी छोटी घटनाओं से जोड़कर सीखने-समझने की प्रक्रिया बताई। जौशिक मेहेर, शुभम प्रधान, आयुष दुबे, हेमसागर भारद्वाज, कमल भूषण प्रधान, विष्णु पटवा, जितेंद्र पटेल और उनके साथियों ने रोबोटिक्स के नए मॉडल बनाए।

आदर्श स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब के जरिए आयोजित की गई कार्यशाला

बसना. कार्यशाला में मॉडल तैयार करते हुए शिक्षक।

छात्रों और शिक्षकों ने बनाए मॉडल

दूसरे दिन छात्रों और प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। सभी ने साथ मिलकर पेपर आर्ट द्वारा समाज की समस्याओं के समाधान के लिए विज्ञान का प्रयोग करते हुए प्रोटोटाइप का निर्माण कर प्रदर्शन किया। जिसमें राजेश कुमार नंदे ने गांव में उर्जा का नवाचार से स्मार्ट गांव, रीना विश्वास, दीप्ति दास ने विंड पॉवर फॉर एयर पॉल्युशन प्रॉब्लम, शीला पांडेय ने पवन चक्की का वर्किंग मॉडल, पुष्पलता प्रधान ने ट्रेन ब्रिज, लता साहू ने चरखा, धरनीधर पंडा ने बिजली बचाओ मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें प्रथम धरनीधर पंडा, द्वितीय राजेश नंदे और तृतीय स्थान रीना विश्वास की टीम ने प्राप्त किया। सभी को प्राचार्य केसी साहू ने बधाई दी।

खबरें और भी हैं...