बसना| नीलांचल सेवा समिति बसना के तत्वावधान में 20 मई को बसना के हाईस्कूल मैदान में भव्य नाम यज्ञ संकीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
इसकी तैयारी की समीक्षा के लिए समिति की बैठक हुई। जिसमें सदस्यों को व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के सदस्य भोजन, पानी, आवास, पार्किंग, कीर्तन मंडलियों, अतिथियों और साधु-संतों की व्यवस्था करेंगे। वृहद स्तर पर पहली बार हो रहे इस तरह के आयोजन को लेकर नगर सहित गांवों में भी उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि नाम यज्ञ संकीर्तन में 400 से ज्यादा कीर्तन मंडलियां, 800 मृदंगवादक और 22 हजार से अधिक लोग संकीर्तन जाप करेंगे।