बसना| पहली बाद बसना का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ। रविवार को यहां एक साथ दो रिकॉर्ड दर्ज किए गए। पहला रिकॉर्ड एक साथ 25 हजार लोगों के एक साथ नृत्य करने का और दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड 800 लोगों द्वारा एक साथ मृदंग बजाने का है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ मनीष वेसनोई ने नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल को रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र दिया।