बसना को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग
गैर राजनीतिक संगठन पहल के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत को पालिका का दर्जा देने समेत बसना विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास की मांग को लेकर रायपुर में उच्च शिक्षा व राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे को ज्ञापन सौंपा।
मांगों को लेकर संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने भी अनुशंसा की है। इस पर मंत्री पांडे ने बसना विकासखंड के मांगों पर उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श कर विकास के लिए शासन से स्वीकृति दिलाने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में पहल के सदस्य नंदलाल भोई, गोवर्धन सेठ, त्रिदेव सिन्हा, नित्यानंद साहू, गिरिराज अग्रवाल, बालेश्वर प्रधान, घनश्याम डड़सेना और शिव प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
ये है संस्था की मांगें: इस ज्ञापन में शासकीय महाविद्यालय बसना में बीए (भूगोल), बीएससी (गणित), एमएससी की कक्षाएं, पीजीडीसीए की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की गई है। साथ ही एनएच 53 बायपास से बसना के पश्चिम दिशा के प्रवेश मार्ग को सुविधाजनक करने, बसना में केंद्रीय विद्यालय खोलने, साहू समाज बंसुला द्वारा भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने की स्वीकृति के संबंध में, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना के भवन का नया निर्माण कराने, इसी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की पढाई व कृषि संकाय विषय की कक्षाएं शुरू करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक और प्रसूति विशेषज्ञ नियुक्त करने, नगर पंचायत को पालिका का दर्जा दिलाने, नगर पंचायत बसना में फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था कराने, शौचालय सफाई वाहन उपलब्ध कराने, बसना तहसील में राजस्व अनुविभाग का कार्यालय खोलने की मांग शामिल है।
मांग
राजस्व मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ‘पहल’ संगठन ने सौंपा ज्ञापन
बसना. मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए पहल के सदस्य।