पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसना में निकाली शोभायात्रा, गूंजा हरे कृष्ण, हरे राम

बसना में निकाली शोभायात्रा, गूंजा हरे कृष्ण, हरे राम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के हाईस्कूल मैदान में रविवार को नीलांचल सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य नाम यज्ञ संकीर्तन किया गया। इसके पहले शाम को शोभायात्रा में मंडलियों में शामिल सदस्यों के साथ नगर के लोग भी हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, हरे राम, हरे राम का जाप करते रहे। संकीर्तन के इस वृहद आयोजन का निरीक्षण करने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम में पहुंची थी। सुबह से ही संकीर्तन मंडलियों में शामिल लोग नगर पहुंचने लगे थे।

तेज गर्मी के चलते शाम 4 बजे के बाद शोभायात्रा निकाली गई। नगर के 4 स्थान मंगल भवन जगदीशपुर रोड, जूना तालाब के पास सराईपाली रोड, दशहरा मैदान पदमपुर रोड और अग्रसेन भवन के पीछे से मंडलियों के सदस्य हरिनाम जाप करते हुए निकले। इसके बाद वे शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल हाईस्कूल मैदान पहुंचे। संकीर्तन दल की शोभायात्रा के साथ राम-सीता, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान की वेशभूषा में झांकी निकाली गई। हाईस्कूल पहुंचकर दलों ने एक साथ हरिनाम संकीर्तन किया।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने किया निरीक्षण : समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल ने बताया कि संकीर्तन का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने निरीक्षण किया। इस टीम में एशिया हेड मनीष विश्नोई और सहयोगी दर्शन सांखला शामिल थे। टीम ने निरीक्षण के बाद इस आयोजन के लिए नीलांचल सेवा समिति और मंडलियों को संयुक्त रूप से प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया। आयोजन को देखते हुए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नीलांचल भवन के सामने जगदीशपुर रोड, दशहरा मैदान पदमपुर रोड, जूना तालाब सराईपाली रोड, अग्रसेन भवन के पीछे व्यवस्था की गई थी।

भव्य नाम यज्ञ

हाईस्कूल में आयोजित संकीर्तन के आयोजन का निरीक्षण करने पहुंची गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम

बसना. विभिन्न झांकियों के साथ नगर में मंडलियों की शोभायात्रा निकाली गई।

ओडिशा के गायक शामिल

ओडिशा के भजन गायक श्रीचरण महांती शामिल हुए। केशव महाराज राष्ट्रीय प्रमुख हरे नाम हरे कृष्ण, श्रीराम बालक दास महात्यागी महाराज, स्वामी परमात्मानंद महाराज, बाबा निरंजन दास आलेख महिमा आश्रम बसना, क्षेत्रीय साधु-संत, पुजारियों के अलावा संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी, बरगढ़ के गोवर्धन अग्रवाल, रायपुर के डॉ. देवेंद्र नायक, बसना के डा एनके अग्रवाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...