विधायक चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बसना| संसदीय सचिव व बसना विधायक रूपकुमारी चौधरी शनिवार को जनसंपर्क यात्रा लेकर ग्राम आंखराभटा टुकड़ा, साल्हेझरिया, हाड़ापथरा, आमापाली पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पानी की समस्या के बारे में जानकारी दी, इस पर चौधरी ने सरपंच-सचिव को समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान जितेंद्र त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष गढ़फुलझर, ओमप्रकाश चौधरी, सुवर्धन प्रधान, मुरारी लाल अग्रवाल, जसवंत कोर, हरजिंदर सिंह हरजू, नवीन साव, शिव किशोर साहू, गौरवचन्द्र प्रधान, सुरेश बारिक, माधव साव, प्रहलाद साहू व सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।