बसना| झगरेंडीह में अष्टपहरी नाम यज्ञ संकीर्तन और पलसापाली में तीन दिवसीय रामायण कथा का आयोजन किया गया। इन दोनों जगहों के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक और बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष संपत अग्रवाल थे। अग्रवाल ने लोगों से कहा कि कीर्तन पार्टियों के सभी सदस्य चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी हैं जो तेज धूप, गर्मी में भी आते हैं और मधुर कीर्तन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 मई को बड़े पैमाने पर कीर्तन मंडलियों का भव्य नामयज्ञ संकीर्तन व सम्मेलन का आयोजन बसना में किया जाएगा। इस दौरान सरपंच जटिया भाई, बसंत प्रधान, मोक्ष प्रधान, ऋषिकेश प्रधान, मोतीलाल सिंह, सरपंच राधेश्याम त्रिपाठी, सुंदरलाल प्रधान, संजय प्रधान, सुशील प्रधान, नारायण प्रधान, गांडाराय नायक, सूरज प्रधान, पार्षद गजेंद्र साहू, मायाराम यादव, चंदसाय सिदार, सौकी बेहरा, जोगेश्वर बाघ, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, विनोद प्रधान, गिरिजाशंकर त्रिपाठी मौजूद थे।