पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण.... बेहतर कॅरियर बनाने के दिए जाएंगे टिप्स

प्रशिक्षण.... बेहतर कॅरियर बनाने के दिए जाएंगे टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसना| मेदिनीपुर में आयोजित हमर पुलिस-हमर संग अभियान के तहत बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से मेरी बेटी, मेरी शान के तहत कार्यक्रम बसना नगर में किया गया था, जो आगामी दिनों में भी होगा। जिसमें बच्चों को बेहतर कॅरियर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सरपंच बिलास कुमार भोई, शोभाराम साव, प्रमोद कुमार, प्रेमलाल, गुरुदेव प्रधान, हरिराम साव, जीआर जगत, संजय भानु, सेतकुमार यादव, अन्नू भोई, चतुरी नंद, मीना सहारे, रामकांति दास सहित बच्चे शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...