पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौरवपथ की होगी मरम्मत और गार्डन एसएलआरएम सेंटर भी बनाया जाएगा

गौरवपथ की होगी मरम्मत और गार्डन एसएलआरएम सेंटर भी बनाया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत बसना में जल्द ही गौरवपथ का डामरीकरण होगा व गार्डन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कचरा से खाद बनाने के लिए एसएलअारएम सेंटर तैयार किया जाएगा। यही नहीं इस वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत बसना में करीब 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे। इन निर्माण कार्यों के लिए गुरुवार को नगर के बस स्टैंड में भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल उपस्थित थे। इस दौरान कांजी हाउस निर्माण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन का भी भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के बाद नगर में पानी आपूर्ति के लिए टैंकर एवं नगर में पाइपलाइन विस्तार के लिए 5 लाख रुपए की मांग की गई, जिसे संसदीय सचिव ने स्वीकार किया। इस दौरान पार्षद रमेश सूर्या, डेनियल पीटर, मुरारी लाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गजेंद्र साहू, अभिमन्यु जायसवाल, महेन्द्र सिंह अरोरा, विधायक प्रतिनिधि मजम्मिल क़ादरी, भाजपा ज़िला मंत्री मुकेश जोशी, एल्डरमैन उत्तम बंजारा, रमेश खरे सीएमओ दिनेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

बसना. गौरवपथ के डामरीकरण का भूमिपूजन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...