पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छांदनपुर से रेमड़ा को जोड़ने वाले पुलिया का बेस खराब

छांदनपुर से रेमड़ा को जोड़ने वाले पुलिया का बेस खराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसना|बसना से 4 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत छांदनपुर और रेमड़ा को जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया की हालत काफी खराब है। पुलिया के नीचे का हिस्सा जर्जर हो गया है, जिसके चलते कभी भी पुलिया गिर सकता है।

ज्ञात हो कि बसना विकासखंड के करीब 15 गांव के लोग इसी रास्ते से सफर करते हैं। पुलिया के टूटने से इन गांवों के लोगों का संपर्क बसना से टूट जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो 10 साल पहले इस पुलिया का निर्माण किया गया था। पुलिया के बन जाने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ, लेकिन अब लोगाें को पुलिया टूटने का डर सता रहा है। ग्रामीणों की मानें तो क्षतिग्रस्त पुलिया की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन को भी दी गई है।

बावजूद इसके इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इधर, इस मामले में पीडब्ल्यूडी की एसडीओ नीता रामटेके ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, इसलिए देखकर ही कुछ बता पाऊंगी।

छांदनपुर और रेमड़ा को जोड़ने वाली बनी पुलिया के नीचे का बेस गायब।

खबरें और भी हैं...