पुरानी शुगर मिल के पीछे आग, पेड़ जले
बसोली| सथूर ग्राम पंचायत के फीतापुरा गांव में पुरानी शुगर मिल के पीछे हो रही बाड़ाबंदी में मंगलवार रात अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने के कारण आसपास की बस्ती वासियों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग में काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अधिक फैलने के कारण दमकल बुलानी पड़ी। ग्रामीण रामप्रसाद मीणा, धर्मराज मीणा, रामलाल मीणा आदि ने बताया कि आग से बड़ी संख्या में पेड़ जल गए।