आधी कीमत में सीमेंट दिलाने का लालच देकर 8 हजार लेकर फरार
बसोली| क्षेत्र के सूलया का नाड़ा से एक बिना नंबर की बाइक लेकर अाए व्यक्ति ने ग्रामीण रामलाल गुर्जर से सूरत कंपनी में काम करने का नाम लेकर झांसा दिया। फिर हमारे पास सीमेंट बच गया है, जो आधी कीमत में दे देंगे। ऐसा लालच देकर ग्रामीण से 8000 रुपए ले लिए और फरार हो गया। इसकी बाद में पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।