नयागांव-भैरुपुरा ओझा और नंदपुरा में क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू
क्षेत्र के ग्राम छाबड़ियों का नयागांव में देव क्लब की ओर से सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के 12 से अधिक गांवों की टीमें शामिल हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिंडौली कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट दिनेशकुमार शर्मा ने किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर, सत्तार खान, जिपस शिवसिंह मीणा, पूर्व जिपस ईश्वर झंवर, पूर्व जिपस लक्ष्मण लाल बैरवा, हरिराम गुर्जर, बनवारीलाल पाराशर, कन्हैयालाल गुर्जर, कांग्रेस इकाई अध्यक्ष गोपाल लाल आदि शामिल हुए। उद्घाटन मैच छाबड़ियों का नया व ख्वासपुरा के बीच हुआ। जिसमें छाबड़ियो का नयागांव विजेता रही।
सिटी स्पोर्ट्स
छाबड़ियों का नयागांव-नंदपुरा-अजेता और झरबालापुरा की टीमें जीतीं, आज भी खेले जाएंगे मुकाबले, ग्रामीणों में उत्साह
बूंदी का गोठड़ा। छाबडिया का नयागांव में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते।
जमीतपुरा। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।
भैरुपुरा ओझा. जय बजरंग बलीक्लब की प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच मीनाकुमारी मीना की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव समृद्ध शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष चेतराम मीणा, उपसरपंच प्रेमलता सुमन, कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, समाजसेवी लटूरलाल मीणा, प्रभुलाल, रामबाबू पटेल, पूर्व वार्ड पंच सीताराम प्रजापत, जीसीसी अध्यक्ष बाबूलाल राठौर थे। बंबोर के नंदपुरा में जय भवानी जूनियर क्लब की प्रतियोगिता में नंदपुरा, अजेता, झरबालापुरा ने जीत दर्ज की।
जमीतपुरा में डे-नाइट क्रिकेट का उद्घाटन
जमीतपुरा. कस्बे में इलेवन स्टार किक्रेट क्लब द्वारा किक्रेट प्रतियोगिता हजरत सूफी शरीफ बाबा की दरगाह के पास सात दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश सचिव समृद्ध शर्मा थे। अध्यक्षता तालेड़ा प्रधान मोहनलाल गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष शहाबुदीन जेड़, पूर्व उप प्रधान नरेंद्र पुरी थे। संचालन अध्यापक रफीक मोहम्मद मिलावत ने किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच जमीतपुरा व तालेड़ा के बीच खेला गया। जिसमें जमीतपुरा विजेता रही।