वन्यजीव ने 4 बकरियों काे शिकार किया
बसोली| क्षेत्र के गोलपुरा निवासी कैलाश बैरवा की शनिवार रात को बाड़े में बंधी 4 बकरियों को वन्य जीव ने अपना शिकार बना लिया। बकरियों की आवाज सुनकर परिजन जागे तो कोई वन्यजीव नजर आया। जिसकी जानकारी वन कर्मियों को दी गई है। रविवार सुबह बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया गया। ग्रामीणों ने सरपंच से पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता की मांग की है।