पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साथूर की सास बहू कुंड की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साथूर की सास बहू कुंड की सफाई

बसोली| सथूर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रविवार को सास बहू के वर्षों पुराने प्राचीन कुंड और बावड़ियों की अभियान चलाकर सफाई की गई। ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव हिंडोली उपखंड अधिकारी पूजा सक्सेना ग्रामीण वासी जनप्रतिनिधियों सहित 200 से अधिक लोगों ने समूह बनाकर साफ सफाई व श्रमदान किया इस मौके पर विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ 6 बजे पूजन व हवन करवा कर सफाई का शुरुआत की गई। इस मौके पर सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही कुंड बावरियों की दुर्दशा पर भी पुरातत्व विभाग की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनकी दशा सुधारने की मांग की । इस मौके पर हिंडोली उपखंड अधिकारी पूजा सक्सेना, सरपंच मांगीलाल मेघवंशी, सचिव विष्णु श्रृंगी, राधेश्याम गुप्ता, नरेश कोतवाल, सत्यनारायण सैनी, शिवराज, पूर्व सरपंच मनमोहन धाबाई, दुर्गा लाल मीणा, सत्यनारायण गुर्जर,दिनेश शर्मा, माया माहेश्वरी, ईश्वर कुशवाहा मुकेश मीणा उपसरपंच जय सिंह भाट, महावीर भाट ,पन्ना लाल सैनी, भंवर लाल सैनी ,मनोज माहेश्वरी ,मनोरमा देवी सहित वन कर्मचारी भी मौजूद रहे

खबरें और भी हैं...