बसोली| कस्बे में देवनारायण भगवान की डूंगरी पर सोमवार को तिथि बंधन के पूर्णाहुति कार्यक्रम हुए। इस अवसर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। रतनलाल तेली गोपाल सिंह, सोलंकी, दौलतराम गुर्जर ने बताया कि रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह 9 बजे हवन कुंड में आहुतियां दी जाएगी। शाम को 5 बजे बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।