विवाह सम्मेलन में कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाने का दिया संदेश
बड़ौदिया कस्बे में बुधवार को आदर्श माली विकास समिति का 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ एवं हर जोड़े को एक पौधा देखकर रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
सम्मेलन में पंजीयन अधिकारी द्वारा विवाह प्रमाण पत्र व एफडीआर बांटी गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि माली समाज के राष्ट्रीय प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल धोलासया थे। अध्यक्षता डॉ. अनिल सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि माली समाज जिलाध्यक्ष सीताराम सैनी, पंचायत के सचिव फूंदीलाल सैनी थे। समारोह में अमरतिया पूर्व सरपंच सोजीलाल सैनी, शारीरिक शिक्षक जगदीश सैनी, सैनी समाज जिला संयोजक धन्नालाल सैनी, बूंदी प्रदेश माली समाज महासभा अध्यक्ष रामकिशन सैनी, नंदलाल सैनी, हिंडौली छात्रावास अध्यक्ष रामकिशन सैनी सहित समाजबंधु मौजूद रहे।
माली समाज के विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़े शपथ लेते हुए।
समाज के भामाशाहों का किया सम्मान : विवाह सम्मेलन में आदर्श माली विकास समिति का अध्यक्ष घासीलाल बलोपीया, उपाध्यक्ष रामकिशन सैनी द्वारा भामाशाहों को प्रतीक चिह्न बांटे। इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष चिरंजीव सैनी, दशरथ सैनी, दुर्गालाल, शिवराज टांक, लालचंद सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन आदर्श माली विकास समिति सचिव नरेशकुमार कोतवाल ने किया।
इंद्रगढ़. माली-सैनी समाज के विवाह सम्मेलन में मौजूद समाजबंधु।
माली समाज के 21 जोड़ों की शादी : इंद्रगढ़. मोहनपुरा गांव में महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज भवन में अक्षय तृतीया पर आयोजित विवाह सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे । आचार्य नंदकिशोर शर्मा ने विधि विधान के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। विवाह समिति अध्यक्ष कृष्णगोपाल सैनी, सोसरमल सैनी, सूरजमल सैनी, जगन्नाथ सैनी, कृष्णमुरारी सैनी, लोकेश सैनी आदि मौजूद थे।
गुर्जर समाज के 10 जोड़े बने हमसफर : कापरेन| कस्बे के खेड़ली व्यासान में आयोजित वीर गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में समाज जिलाध्यक्ष देवलाल चांदना, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गोबरीलाल धाभाई, सरपंच दुर्गाशंकर गुर्जर, पर्यावरण प्रकोष्ठ महासचिव विजयबहादुर सिंह, रामकिशन लटाला, जमनाशंकर बोड, ओमप्रकाश कसाना आदि मौजूद थे।
खुशहाली के लिए ज्वार बांटी : नमाना रोड| अक्षय तृतीया पर ग्राम बरुंधन में परंपरा के अनुसार ज्वार बांटी गई। ज्वार बांटने का उद्देश्य गांव की सुख-समृद्धि व खुशहाली होता है। इस मौके पर भंवरलाल मीणा, रामनिवास अध्यापक, चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा, नाथूलाल प्रजापत, रामदेव मेघवाल, शिवराज मेघवाल, रामलाल मेघवाल, गोपीलाल मीणा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।