स्वच्छता दिवस पर श्रमदान सहित आज कई कार्यक्रम
ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जिले की चयनित 19 ग्राम पंचायतों के निर्धारित गांवों में स्वच्छता दिवस पर बुधवार को विभिन्न आयोजन होंगे। जिप के आदेशानुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रमानुसार स्वच्छता दिवस पर सवेरे 5 से 6:30 बजे तक निगरानी समिति एवं ग्रामीणों द्वारा मॉर्निंग फॉलोअप, 7 से 8 बजे तक सरपंच की अध्यक्षता में प्रभात फेरी, 8 से 9 बजे तक श्रमदान, 9 से 10 बजे तक स्वच्छता रैली, 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, 3 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं शाम 5 बजे सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे स्थान पर रहने वाले एवं स्वच्छता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।