भूडला सचिव पर झूठी सूचना देने का आरोप
भूडला (बस्सी)| भूडला के ग्रामीणों ने भूडला सचिव पर सम्पर्क पोर्टल पर झूठी सूचना देने का आरोप लगाया। उन्होंने सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार शर्मा को ज्ञापन भी दिया। आरोप लगाया कि 6अप्रैल को गाय की भूडला स्थित एक कुएं में गिर कर मौत हो गई थी। इसकी सूचना सचिव को देने पर भी गाय को कुएं से नहीं निकाला गया। तो उसने सम्पर्क पोर्टल पर समस्या निस्तारण की मांग की। सचिव ने पोर्टल पर झूठी सूचना देते हुए बताया कि पंचायत द्वारा मृत पशु का निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत गाय को अभी तक भी कुएं से बाहर नहीं निकली गई और गाय कुएं में बुरी तरह दुर्गन्ध मार रही है। एसडीएम को सचिव द्वारा गलत सूचना देने के आरोप में उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की माँग की। ज्ञापन के दौरान राजेश शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, रामजीलाल शर्मा आदि मौजूद थे।
सचिव रामकिशोर मीना का कहना है कि े कुएं में बैल गिरा था जिसको हमने बाहर निकाल दिया था लेकिन बैल दुबारा उस कुएं में गिर गया जिसकी मौत हो गई जो बुरी तरह दुर्गन्ध मार रहा है। उस पर ग्रामीणों ने मिट्टी नहीं डालने दी।