पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बराला में मोक्षधाम के लिए भूमि आबंटन न होने से मुश्किलें

बराला में मोक्षधाम के लिए भूमि आबंटन न होने से मुश्किलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंत्येष्टि के लिए नदी किनारे जाने को मजबूर, बारिश होने पर परेशानी

भास्कर न्यूज | सांभरिया (बस्सी)

ग्राम पंचायत खिजूरिया ब्राह्मणान के बराला गांव में आबादी होने के बावजूद श्मशान के लिए जमीन आवंटित नहीं होने से ग्रामीणों का अंतिम संस्कार ढूंढ नदी के किनारे पर किया जाता है। ऐसे में नदी में पानी आ जाने अथवा बारिश हो जाने पर ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि बराला गांव में आबादी होने के बावजूद कभी श्मशान के लिए भूमि आवंटन ही नहीं हुआ। गांव में श्मशान नहीं होने से ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में ढूंढ नदी के पेटे में लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है। सामान्य दिनों में तो ये व्यवस्था चल जाती है। मगर बरसात और नदी में पानी की आवक होने पर अंतिम संस्कार करने में काफी दिक्कत होती है। यहां होने वाले अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को पानी के लिए दूर स्थित हैण्डपम्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से श्मशान भूमि आवंटन करवाने की मांग की। सरपंच गंगा देवी धाणका का कहना है कि मुझे इस समस्या के लिए लोगों नें अवगत करवाया है। शीघ्र कलेक्टर को भूमि आवंटन के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...