बस्सी में रेलवे फाटक खराब, डेढ़ घंटे जाम
बस्सी| जयपुर गंगापुर स्टेट हाइवे स्थित फाटक संख्या 200 पर निजी वाहन की टक्कर के बैरियर टूट जाने के कारण करीब डेढ़ घन्टे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान रेल कार्मिकों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर फाटक बन्द कराया। रिपेयरिंग के दौरान काफी देर तक फाटक बन्द रहने के कारण मुसाफिरों को तपती गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। बाद में बैरियर ठीक होने के कारण यातायात सुचारू किया गया।