पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जटवाड़ा में किराने की दुकान से लाखों का माल व नकदी चोरी

जटवाड़ा में किराने की दुकान से लाखों का माल व नकदी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस चौकी से मात्र एक किलोमीटर दूर मुख्य बाजार स्थित किराने की दुकान से मंगलवार रात चोर ताले तोड़कर लाखों रुपए का माल व नकदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक जब सुबह दुकान खोलने के लिए आया तब घटना का पता चला। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी। मौके पर बस्सी एसीपी पुष्पेंद्र सिंह मय जाब्ते पहुंचे और मौका मुआयना किया।

बाबूलाल मेहरवाल की बाजार में किराने की दुकान है। मंगलवार रात हुई चोरी में चोरों ने दुकान से काफी सामान चोरी कर लिया। पीडित जब बुधवार सुबह 6 बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर 5 हजार रुपए की नकदी और 2 लाख का माल चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंचे एसआई अनिल कुमार और चौकी प्रभारी मोहन लाल जाब्ता सहित पहुंचे। सरपंच रामकिशन मीणा, भाजपा पूर्वी देहात मंडल अध्यक्ष मनोज मीणा, महामंत्री शंकर लाल सैनी, महामंत्री लक्ष्मीनारायण, पूर्व सरपंच लादूराम जाट, ब्लॉक संगठक कांग्रेस सेवादल इंदर राज मीणा आदि मौके पर पहुंचे और चोरी का पता लगाने की मांग की और एसीपी को गश्त बढ़ाने के लिए ज्ञापन दिया।

जटवाडा. मौका मुआयना करते एसीपी।

आएदिन बढ़ रही चोरियों से ग्रामीण परेशान, व्यापारियाें ने रखे बाजार बन्द

कस्बे के मुख्य बाजार में चोरी हो जाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता की अनुयायी में पूर्णतया व्यापार मंडल बंद रहा और व्यापार मंडल के सदस्यों ने एसीपी और पंचायत प्रशासन से पुलिस कैंप लगवाने की मांग की। गांव में एक गार्ड और मुख्य बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। सरपंच रामकिशन मीणा ने जल्द रोड लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। रोज-रोज की वारदातों से गुस्साएं ग्रामीणों ने एसीपी से जटवाडा चौकी का स्टाफ बदलने की मांग की।

कानोता में भी चोरों का बोलबाला

बस्सी।
केवल जटवाडा- बांसखो क्षेत्र ही नहीं कानोता क्षेत्र में भी चोरों की पौ बारह हो रखी है। नाकारा पुलिस गश्त एवं कार्मिकों की लापरवाही के चलते कानोता क्षेत्र में पिछले 15 दिन में 18 वाहन और मकानों और दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी है। इनका खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। इसके अलावा पिछले दिनों आगरा हाइवे स्थित ढूंढ नदी की पुलिया पर व्यापारी से लूट के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस जांच जरा भी आगे नहीं बढ़ पाई है। आए दिन हो रही वारदातों से आजीज ग्रामीणों ने कानोता सरपंच कमलेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरियों की रोकने की मांग की। साथ ही ऐसा ना होने पर जनांदोलन की चेतावनी भी पुलिस प्रशासन को दी है।

खबरें और भी हैं...