पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रसोई में सिलेंडर का पाइप निकला, आग, मां दो बेटियां झुलसी, 2 गंभीर

रसोई में सिलेंडर का पाइप निकला, आग, मां-दो बेटियां झुलसी, 2 गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखैपुरा गांव में बुधवार दोपहर रमेश मीणा अपनी चाची के अंतिम संस्कार से घर लौटा। उसकी प|ी सीमा खाना बना रही थी और बच्चियां सो रही थी। इसी दौरान गैस सिलेण्डर का पाइप हट जाने से पूरी रसोई में गैस भर गई और आग की चपेट में आने से उसकी प|ी और दोनों बच्चियां झुलस गई। बाद में उसने अपने परिजनों की मदद से आग पर काबू पाया और घायलों को लेकर बस्सी सीएचसी पहुंचा जहां से उसकी प|ी और एक बच्ची को गंभीर स्थिति में जयपुर रेफर किया गया।

परिजन बनवारीलाल मीणा के अनुसार परिवार में एक महिला की मंगलवार रात मौत हो गई थी। बुधवार को वे और रमेश आदि अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौटे ही थे। इतने में करीबन 12:30 बजे रमेश के घर में यह हादसा हो गया।

पता चलते ही वे लोग घायल सीमा मीणा (38), अनामिका मीणा (16) और किरण मीणा (14) को लेकर बस्सी सीएचसी में पहुंचे। मगर मरीजों की हालत गंभीर होने के बावजूद यहां मौजूद चिकित्सक अजय शर्मा द्वारा उन्हें नहीं संभाला गया। इस दौरान वो दूसरे मरीजों को देखते रहे। करीब एक बजे उन्हे उपचार मिला तो रमेश की प|ी सीमा और पुत्री किरण को हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण एसएमएस हास्पटिल जयपुर में भर्ती कराया।

चाची के अंतिम संस्कार से लौटे ही थे

आग से झुलसे लोग

घर से आने में 10 मिनट लगे, इलाज शुरू होने में 20 मिनट

घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे की जानकारी मिलते ही अगले 10 मिनट में वो लोग करीब सात किमी दूर से घायलों को बस्सी सीएचसी ले आए। मगर यहां मौजूद चिकित्सकों की लापरवाही के कारण अगले 20 से 25 मिनट तक उनका ईलाज ही शुरू नहीं किया गया। ऐसे में ईलाज में देरी होने के कारण उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हे जयपुर रेफर करना पड़ा।

पूरे कमरे में गैस भरी

खाना बनाते समय गैस पाइप चूल्हे से हट गया और गैस के प्रेशर के चलते पूरे कमरे में तेजी से घूम गया। इस दौरान गैस रिसाव होते रहने के कारण गैस चारों तरफ फैल गई और आग लग गई। आग लगने से वहां रखा पलंग, दीवारे एवं अन्य घरेलू सामान जल गया।

देरी जैसी कोई बात नहीं

अखैपुरा में आग से झुलसे लोग ईलाज के लिए आए थे, देरी जैसी कोई बात नहीं है। उनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे जयपुर रेफर कर दिया गया। - डॉ राजेश गुलाटी

खबरें और भी हैं...