पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नमन

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बस्सी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष नवल व्यास, सुमन शर्मा, दामोदर शर्मा, जिला महासचिव सेडूराम मीणा, मुकेश जोशी, लालाराम सैनी, रामनारायण मीणा, हरिनारायण कुचिला, यूथ अध्यक्ष बृजमोहन बन्दावला, बस्सी सरपंच विनोद शर्मा, रामेश्वर पोल्या, जगदीश अखरिया, बाबूलाल सैनी, हरिमोहन शर्मा, राजू, कैलाश, चंद्रभान, रामकिशोर खोलिया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरीश शर्मा, लोकेश भारद्वाज, शुभम नांगल, दीपक तिवारी, मदन खोरी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांभरिया| शिवा कुंज गार्डन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तूंगा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तूंगा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द सिह बराला, देवीसहाय शर्मा, पूर्व प्रधान कजोड बैरवा, बजरंगलाल रैगर, गोपाल मुराडिया, सीताराम चावला, लक्ष्मीनारायण शर्मा, लक्ष्मण नागरवाल, सरपंच नरेश चावला, रामस्वरूप, राजू शर्मा मौजूद रहे।

जमवारामगढ़/जमवारामगढ़ ग्रामीण। युवाओं के प्रेरणा स्रोत राजीव ने ही डिजिटल भारत की स्थापना कर मजबूत भारत की नींव रखी थी। केवल 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनना देश सहित पूरी दुनिया के युवाओं को प्रेरणादायी रहा। राजीव गांधी ने पंचायती राज को सुद्रढ़ बनाकर महिलाओं की भागीदारी की। उनके समय देश में कंप्यूटर युग व संचार क्रांति आई। ये शब्द जमवारामगढ़ के प्रधान रामजीलाल मीणा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर पंचायत समिति परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कहे। सभा के दौरान प्रधान रामजीलाल मीना सहितए लोकपाल सिंह भड़ाना, पंस सदस्य राजीव तिवारी, जगदीश प्रसाद वर्मा, मोहनलाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा, शशिकांत शर्मा, वेद प्रकाश पारीक, कल्याण सहाय, मुकेश गुर्जर, लक्ष्मण एवं मूलचंद मौजूद रहे।

बस्सी. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी।

पुष्प अर्पित कर मनाई पुण्यतिथि

कानोता। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तरफ से कानोता कस्बे में शंकर शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें प्रधान गणेशनारायण शर्मा ने उनके जीवन प्रकाश डाला। उनके त्याग और बलिदान को कांग्रेस पार्टी कभी भूल नहीं सकती है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रकाश महावर, ज्ञान चंद्र टाक, ब्लॉक सचिव नवीन सिंह राठौड, कजोड बोट, विशाल गुप्ता, कालू डालूवाला, मुकेश शर्मा, राजेश मास्टर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

कानोता. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...