पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस्सी की हरियाली लौटाने के लिए एकजुट हुए ग्रामीण, 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

बस्सी की हरियाली लौटाने के लिए एकजुट हुए ग्रामीण, 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनोदिन बढ़ते मकानों और कटते पेडों की वजह से क्षेत्र की हरियाली कहीं खोती सी जा रही है। इसी खोई हरियाली को लौटाने के लिए बस्सी एसडीएम ने कृषि अधिकारियों के साथ मिलकर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त 215 गांवों से ऐसे लोगों को ढूंढने की कोशिश शुरू कर दी, जो अपने गांव को फिर से हराभरा करने का जज्बा रखते हो। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में पहले चरण में करीब 12 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

एसडीएम अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने यह आइडिया दिया। उन्होंने कृषि अधिकारियों की बैठक में ऐसे प्रगतिशील किसानों या इस काम में इच्छुक व्यक्तियों की सूची भी मांगी। बैठक में कृषि विभाग की कृषि वानिकी सब मिशन योजना पर भी चर्चा की। इस दौरान तहसीलदार राजेश मीणा, विकास अधिकारी नीरू मीणा, सहायक कृषि अधिकारी हरमुखराय शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक सिंन्धुजा सिंह, पूजा मीणा, भगवती मीणा, नारायण शर्मा, सुरेश जैन, रामबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

बस्सी. कृषि अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम अशोक शर्मा

पांच लोग संभालेंगे कमान

एसडीएम शर्मा की योजनानुसार प्रथम चरण में प्रत्येक गांव में 5 लोगों को चयनित किया जाएगा। इनमें से हर आदमी कम से कम 11 फलदार एवं छायादार पौधे लगाएगा। साथ ही उसका संरक्षण भी करेगा। इस प्रकार अल्प प्रयास में ही बस्सी उपखण्ड के 215 गांवों में करीब 11 हजार 825 पौधे पहले चरण में लगाए जा सकेंगे। एसडीएम ने कृषि अधिकारियों से गांवों में जाकर इस संबंध में मीटिंगों का आयोजन कर लोगों को प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

लोग जुडेंगे तभी सफलता

मैने सांभर एसडीएम रहते हुए वहां भी इस तरह का प्रयोग किया था, जिसके परिणाम काफी अच्छे मिले थे। बस्सी में भी हम लोगों का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़े। हमारा प्रयास है कि हम धरती की खोई हरियाली को लौटाने की दिशा मेें कुछ सार्थक पहल कर सके। - अशोक कुमार शर्मा, एसडीएम, बस्सी

खबरें और भी हैं...