पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस्सी में 5वें दिन ही चार चोर पकड़े, माल बरामद

बस्सी में 5वें दिन ही चार चोर पकड़े, माल बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी चक. िकराना चोरों के साथ पुलिस टीम

जटवाडा में की थी किराने की दुकान में चोरी

कासं | बस्सी/बस्सी चक

पिछले दिनों जटवाडा में किराना की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने पांचवें दिन ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार चोरों से करीब दो लाख का माल भी जब्त किया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार 16 मई को जटवाडा स्थित एक किराने की दुकान से चोर लाखों रुपए परचून का माल चुरा कर ले गए थे। इसके बाद एसीपी पुष्पेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम गठित कर आरोपियों को सैंथल मोड़, दौसा से पकड़ा। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर दौसा से उनके घर से चुराया गया माल बरामद किया।

आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने इनसे दूसरे मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई है।

टीम ने किया खुलासा

पुलिस टीम ने सैंथल मोड़ से रूझ की ढाणी, बड़ा गांव, नांगल राजावतान निवासी रामजीलाल बगरिया, राकेश बगरिया, सैथल मोड़ निवासी सोहनलाल बगरिया और गोठडा, खण्डार निवासी विकास बागरिया को गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस ने सोहनलाल के दौसा स्थित घर से जटवाडा से चोरी किया माल बरामद किया।

पिता पुत्र दोनों चोरी के धन्धे में शामिल

पकड़े गए आरोपियों में रामजीलाल और राकेश पिता- पुत्र है। ये दोनों ही चोरी के धन्धे में शामिल है। इसके अलावा दूसरे दोनों चोर भी आपस में रिश्तेदार है। ये लोग दिन में दूसरे बहानों से दुकानों की रैकी करते थे और रात में चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...