पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता के साथ मारपीट, पीडिता ने कराया दहेज प्रताड़ना का मामला, भाई नेे दी मारपीट की रिपोर्ट

विवाहिता के साथ मारपीट, पीडिता ने कराया दहेज प्रताड़ना का मामला, भाई नेे दी मारपीट की रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बस्सी चक/कचौलिया

कचौलिया निवासी एक विवाहिता शुक्रवार को घायलावस्था में बस्सी थाने पहुंची। महिला के सिर एवं अन्य स्थानों पर चोट आई थी। पीडिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान एवं मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं पीडिता के भाई नेे भी अपनी बहन के ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट लेने के बाद पुलिस ने मामला जयपुर काउन्सलिंग के लिए भेज दिया।

पीडिता तुलसी शर्मा के अनुसार उसकी शादी अप्रैल 2014 में कचौलिया निवासी हेमराज शर्मा के साथ हुई थी। शादी के वक्त उसके परिजनों ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 11 लाख खर्च किए थे। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पिछले दिनों उसके पति हेमराज उर्फ नेमा शर्मा की दिल्ली मेट्रो में नौकरी लग गई। इसके बाद से ससुराल वाले उससे 21 लाख दहेज और गाडी की मांग करने लगे। दहेज ना देने पर वे उसके साथ मारपीट भी करते थे।

मन्दिर जाते समय की मारपीट

पीडिता तुलसी के अनुसार शुक्रवार को वो मन्दिर में जल चढ़ाने के लिए हाथ में लौटा लेकर जा रही थी। तभी उसके ससुर रामसहाय शर्मा, सास बिरदी देवी, जेठ कजोड़मल, जेठानी ममता और देवर विनोद ने लात घूंसों से मारपीट की। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट भी आई। इसी हालत में ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया।

भानजो को फोन किया, तब पहुंची अस्पताल

पीडिता ने घर से बाहर निकाले जाने पर गांव में ही रहने वाले अपने भानजो अर्जुन और कृष्ण को फोन पर सूचना दी। बाद में वे लोग पीडिता को लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका प्राथमिक उपचार करवा कर उसे थाने लेकर पहुंचे। यहां पीडिता ने पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। बाद में मौके पर पहुंचे पीडिता के भाई रामजीलाल शर्मा ने भी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आदतन मारपीट करने का मामला दर्ज कराया।

बस्सी चक. पुलिस थाने में पीड़िता।

खबरें और भी हैं...