पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्सिंग स्टाफ स्तनपान की समुचित जानकारी नहीं देता, जमवारामगढ़ सीएचसी का दौरा

नर्सिंग स्टाफ स्तनपान की समुचित जानकारी नहीं देता, जमवारामगढ़ सीएचसी का दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमवारामगढ़ ग्रामीण| जमवारामगढ़ सीएचसी में स्तनपान विशेषज्ञ राज्य सलाहकार योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने निरीक्षण किया। अग्रवाल ने सभी वार्ड और कमरों की मौका स्थिति का जायजा लिया। वार्ड में नवप्रसूताओं से बात कर उनसे डिलीवरी सहित विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली। उन्होंने पाया कि संबंधित नर्सिंग स्टाफ उन्हें ठीक ढंग से स्तनपान एवं अन्य जानकारियां नहीं देता जिस वजह से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर दुष्प्रभाव पड़ता है। अग्रवाल ने नव प्रसूता कलावती से वार्ता की तो बताया कि उन्होंने अपने बच्चे को जन्म के लगभग ढाई घंटे बाद स्तनपान कराया जबकि रजिस्टर में यह रिकॉर्ड जानकारी के बिल्कुल विपरीत था। डॉ. देवेंद्र ने स्वयं जेएसवाई वार्ड में मौजूद सभी प्रसूताओं को स्तनपान एवं बच्चों से संबंधित जानकारियां दी। सीएचसी का जायजा लेने पधारे डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने जब प्रसव कक्ष का मुआयना किया तो उसमें कुत्ते का बच्चा देखकर वह अचंभित हो गए। समस्त स्टाफ के सामने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्टाफ को जमकर लताड़ पिलाई

डॉ.अग्रवाल ने अस्पताल के नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर और एनबीएस यूनिट का भी दौरा किया। इसके पूर्ण रूप से निर्माण होने के बावजूद संचालन ना होने की वजह से नाराजगी जाहिर की। सीएचसी प्रभारी डॉ.राजेंद्र शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी होने की वजह से इन्हें चालू नहीं किया जा सका। अस्पताल की सभी समस्याओं एवं समाधान को ध्यान में रखते हुए डॉ.अग्रवाल ने चिकित्सा अधिकारी से ओपीडी के स्थानांतरण पर समीक्षा ली।

10 पुराने मामलों का किया निस्तारण

कानोता। ग्राम पंचायत ग्राम रामरतनपुरा में न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। बस्सी एसडीएम अशोक कुमार शर्मा रहे। शिविर में खास बात यह रही कि न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में से 10 पुराने मामलों का अधिकारियों ने आपसी समझाइश से निस्तारण करवाया गया। देर शाम तक भी शिविर में जनसुनवाई चलती रही। शिविर का औचक निरीक्षण एडीएम हरि सिंह मीणा और जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, जिला पार्षद ममता गुप्ता व आरएएस अधिकारी रतनलाल अटल ने किया। बस्सी तहसीलदार राजेश मीणा व नायब तहसीलदार कमल पचौरी और सरपंच रामकरण शर्मा मौजूद रहे। शिविर में 35 नामांकरण, 57 खाता दुरुस्ती, 27 तकासमा और एक सीमाज्ञान, 64 नकले व 304 पशुओं का इलाज और 272 रोगियों का इलाज, 22 पेंशन फॉर्म, चार पालनहार और 70 खाद्य सुरक्षा के व्यक्तियों को लाभांवित किया गया।

खबरें और भी हैं...