पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस्सी में बाल विवाह की सूचना पर दौड़ पड़ा प्रशासन, नहीं मिले बाल विवाह के साक्ष्य

बस्सी में बाल विवाह की सूचना पर दौड़ पड़ा प्रशासन, नहीं मिले बाल विवाह के साक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्सी में बाल विवाह की सूचना पर दौड़ पड़ा प्रशासन, नहीं मिले बाल विवाह के साक्ष्य

जटवाड़ा| उपखण्ड मुख्यालय पर बने कन्ट्रोल रूम पर पड़ासोली क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना ने प्रशासन की दौड़ धूप करवा दी। बाद में ऐसा कोई मामला नहीं मिला जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। कन्ट्रोल रूम पर मिली सूचना के अनुसार पड़ासोली ग्राम पंचायत के बगर वालों की ढाणी में बाल विवाह की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा लेकिन मौके पर बाल विवाह नहीं होने के कारण प्रशासन ने चैन की सांस ली। जटवाड़ा चौकी इंचार्ज किशोर कुमार का कहना है कि बाल विवाह की सूचना मिलते ही अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन वहां विवाह की स्थिति ही नहीं थी और न ही कोई मेहमान मिला। इसके कारण लौट आए। महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गीता सोलंकी का कहना है कि शादी तो है लेकिन बाल विवाह नहीं है।

बयानों में विरोधाभास

पुलिसकर्मी ओमप्रकाश का कहना है कि यहां पर कोई भी शादी जैसा माहौल नहीं था। पटवारी ओमप्रकाश ने तो वहां कोई शादी होने की बात से ही इंकार कर दिया। आशा सहयोगिनी केसंता मीणा का कहना है कि यहां पर लड़के की शादी है उनका नाम रेवड़मल पुत्र प्रभु नारायण मीणा है। मगर वो नाबालिग नहीं है।

खबरें और भी हैं...