पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजादी के बाद कल पहली बार रायपुर से ट्रेन से भानुप्रतापपुर सिर्फ 4 घंटे में, खर्च भी 35 रु.

आजादी के बाद कल पहली बार रायपुर से ट्रेन से भानुप्रतापपुर सिर्फ 4 घंटे में, खर्च भी 35 रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | रायपुर

रायपुर से अब सीधे भानुप्रतापपुर के लिए शनिवार से ट्रेन की सुविधा शुरू होगी। इस नई ट्रेन से कांकेर, जगदलपुर और नारायणपुर जैसे बड़े जिले के क्षेत्र तक पहुंच आसान हो जाएगी। रायपुर से भानुप्रतापपुर जाने के लिए एक यात्री को मात्र 35 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे। बच्चों का किराया मात्र 20 रुपए है।

वर्तमान में यदि सड़क मार्ग से भानुप्रतापपुर का सफर तय किया जाए, तो डेढ़ सौ रुपए से भी अधिक देने पड़ते हैं। ऐसे में अब 160 किमी की दूरी के लिए ट्रेन की सुविधा शनिवार से लोगों को मिलने लगेगी। इससे पहले रायपुर से दल्लीराजहरा और गुदुम तक डीएमयू ट्रेन चल रही है। इसी ट्रेन का विस्तार अब भानुप्रतापपुर तक होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से बस्तर के कई इलाके तक जाना आसान होगा। अफसरों के मुताबिक आजादी के बाद पहली बार भानुप्रतापपुर तक ट्रेन जाएगी। आसपास के ग्रामीणों के लिए राजधानी रायपुर से जुड़ना भी सरल हो जाएगा। भानुप्रतापपुर से कांकेर की दूरी करीब 40 किमी है। ट्रेन नेटवर्क से जुड़ने के बाद कांकेर जाने के लिए भी लोगों को अब नया विकल्प भी मिलने लगेगा।

ग्रामीणों के लिए फ्री हेल्थ कैंप : ग्रामीणों को ट्रेन में सफर करने के लिए रेलवे प्रशासन उन्हें प्रोत्साहित भी करेगा, क्योंकि उस क्षेत्र में पहली बार ट्रेन जा रही है। ट्रेन के लोकार्पण से पहले शनिवार को भानुप्रतापपुर स्टेशन में हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह आठ से 11 बजे तक भानुप्रतापपुर और आसपास के ग्रामीण इस हेल्थ कैंप में अपनी जांच करा सकते हैं। निशुल्क तौर पर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही दवा वितरण भी होगा।

इस हेल्थ कैंप में रायपुर मंडल हॉस्पिटल के साथ ही रायपुर के कई अन्य अस्पतालों के डॉक्टर व विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। कैंप में जनरल चेकअप अौर ब्लड टेस्ट के साथ ग्रामीणों को उचित परामर्श दिया जाएगा। कैंप में गायनोकॉलोजिस्ट, ऑर्थोपेडिक, कॉर्डियोलॉजिस्ट, शिशु एवं महिला रोग विशेषज्ञ रहेंगे।

सुबह 9.20 बजे छूटेगी यहां से
भानुप्रतापपुर से गुदुम के बीच शुरू होने वाली पैसेंजर ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो गया है। सुबह 9.20 में रायपुर से दुर्ग, गुदुम होते हुए ट्रेन दोपहर 1.15 बजे भानुप्रतापपुर पहुंचा देगी। वहां से फिर दोपहर 1.25 बजे दुर्ग के लिए रवाना हो जाएगी।



शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दोपहर साढ़े बारह बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। भानुप्रतापपुर से गुदुम की दूरी 16.6 किमी है। भानुप्रतापपुर से दोपहर 12.30 बजे ट्रेन छूटकर 1.50 बजे गुदुम पहुंचेगी। वर्तमान में जो ट्रेन दुर्ग से दल्लीराजहरा के बीच चल रही है, उसी ट्रेन का विस्तार अब गुदुम व भानुप्रतापपुर तक होगा। हालांकि प्रधानमंत्री जिस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, उसके लिए गोंदिया से रैक मंगाया गया है।



नई रैक को भानुप्रतापपुर में सजा-धजा कर स्टेशन में लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दुर्ग से छूटने वाली डेमू ट्रेन मरौदा, पौवारा, रिसामा, गुंडरदेही होते हुए भानुप्रतापपुर तक जाएगी।





, सिकोसा, लाटाबोर, बालोद, कुसुमकसा, दल्लीराजहरा, गुदुम

खबरें और भी हैं...