पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण ने पी चूहा मारने की दवाई, पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीण ने पी चूहा मारने की दवाई, पहुंचाया अस्पताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण ने पी चूहा मारने की दवाई, पहुंचाया अस्पताल

दंतेवाड़ा| ज़िला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मसेनार गांव के नाकापारा में रहने वाले ग्रामीण गुड्डीराम ने शुक्रवार को चूहा मारने की दवाई पी ली। दवाई पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन किया इसके बाद संजीवनी 108 की टीम मसेनार पहुंची और गुड्डीराम को तुरंत ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार चल रहा है।

27 राज्यों की कलाकृतियां बिकेंगी आमचो बाजार में

जगदलपुर| नेताजी सुभाषचंद्र बोस तरणताल के सामने स्थित आमचो बस्तर बाजार में ट्राइफेड रिटेल काउंटर की शुरूआत शुक्रवार को हो गई। यहां पर देश के 27 राज्यों के हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री होगी। विधायक संतोष बाफना ने कहा कि इस बाजार में देश के एक हजार कलाकारों की कलाकृतियां रखी जाएंगी। इसके अलावा यहां पर कलाकारों को निर्माण के लिए प्रशिक्षण देकर समूह गठित किया जाएगा।

स्वराज के लिए नियुक्त किए नोडल अधिकारी

जगदलपुर| जिले में‘ग्राम स्वराज अभियान शनिवार से 5 मई तक चलेगा। इस दौरान होने वाली गतिविधियों के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर धनंजय देवांगन ने बताया कि इन अधिकारियों में सभी ब्लाकों के सीईओ शामिल हैं। सभी अधिकारी 7 मई तक सभी जानकारियां कार्यालय में जमा करेंगे।

खबरें और भी हैं...