पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगी क्रांति: कौशिक

आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगी क्रांति: कौशिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| पीएम के शनिवार को हो रहे प्रवास से एक दिन पहले यहां सत्ता और संगठन के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने लगा। शुक्रवार को दिन में स्टेट प्लेन से बस्तर के प्रभारी मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे के साथ प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह,पवन साय यहां पहुंचे। उसके कुछ देर बाद केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा भी आए। यहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद प्रदेश अध्यक्ष बीजापुर के जांगला चले गए।

भास्कर से चर्चा दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि अंबेडकर जयंती पर समरसता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री बस्तर आ रहे हैं। वे बीजापुर के जांगला में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करेंगे। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आएगी। यह दिन इसलिए भी अहम है कि 14 अप्रैल से भाजपा ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत कर रही है।

खबरें और भी हैं...